मेडिकल की पढ़ाई छोड़कर शख्स ने शुरू किया कारोबार, महज 29 साल की उम्र में कमाए करोड़ों रुपये

0
525

दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी ने पिछले दो सालों में बहुत ज्यादा तबाही मचाई है. इस दौरान बहुत से लोगों की नौकरियां भी चली गई और कारोबार भी बंद हो गए थे। मगर इस महामारी ने कई लोगों की जिंदगी भी बदल कर रख दी। अमेरिका में एक शख्स 29 साल की उम्र में कोरोना काल में करोड़पति बना। चार्ली चांग नाम के एक यूट्यूबर के वीडियो इतने लोकप्रिय हुए कि इससे उनकी कमाई करोड़ों में होने लगी।

मशहूर यूट्यूबर चार्ली चांग की कहानी बिल्कुल फिल्मी है। मेडिकल की पढ़ाई में फेल होने के बाद उन्होंने कई तरह के बिजनेस में हाथ आजमाया लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर चार्ली ने अपने वीडियो यूट्यूब पर शेयर करना शुरू कर दिया और उन्हें देखते ही उनके हर वीडियो पर अच्छे व्यूज आने लगे.

मेडिकल की पढ़ाई छोड़कर दूसरे कामों में आजमाया हाथ

एक समय था जब चार्ली डॉक्टर के रूप में करियर बनाना चाहते थे, मगर 15 से अधिक मेडिकल कॉलेजों ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया। इसके बाद चार्ली ने साल 2014 में कॉलेज छोड़ दिया। कैलीफोर्निया के चांग ने फिर 5 साल तक आसपास के इलाके में ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया, साथ में मॉडलिंग भी शुरू कर दी और अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर दिया।

मगर चार्ली इन सब से अपनी कमाई से संतुष्ट नहीं थे और उसने अपना ध्यान यूट्यूब की ओर लगाया और यहीं से चार्ली के करोड़पति बनने का सफर शुरू हुआ। वह रोजाना यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट करने लगा और उन्हें उन पर अच्छे व्यूज भी आने लगे।

कोरोना महामारी के दौरान वायरल हुए चार्ली के वीडियो

साल 2020 में कोरोना महामारी की चपेट में आ जाने के बाद चार्ली के वीडियो और आइडिया ने अमेरिका में धूम मचा दी, क्योंकि यूजर्स उनके आर्थिक पैकेज से जुड़े कंटेंट पर बने वीडियो देखना पसंद करने लगे थे। चार्ली चांग बताते हैं, ;’जब मेरे वीडियो वायरल हुए, तो मैंने और अधिक कमाने के लिए अपने चैनल को यूट्यूब एडसेंस के लिए पंजीकृत कर दिया और यहीं से मेरी सफल यात्रा शुरू हो गई। साल 2021 में मैंने 15 लाख डॉलर कमाए थे।’

चार्ली चांग के वर्तमान में यूट्यूब पर 824,000 सब्सक्राइबर हैं और अब वह बहुत अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। चार्ली चांग के पास कई लग्जरी कारें भी हैं, इनमें बीएमडब्ल्यू और फेरारी जैसे नाम भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here